चक्रवात ‘अकवान’ का असर: ओडिशा रूट पर 39 ट्रेनें रद्द, 28 के समय में बदलाव

JP Bharat Shareओडिशा। चक्रवात ‘अकवान’ के खतरे को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित किया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 19, 20 और 21 नवंबर को चलने वाली कुल 39 ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि 28 अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।…

JP Bharat Share

ओडिशा। चक्रवात ‘अकवान’ के खतरे को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित किया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 19, 20 और 21 नवंबर को चलने वाली कुल 39 ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि 28 अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों में भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत, हावड़ा-पुरी वंदे भारत, टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत और पुरी-यशवंतपुर गरीब रथ शामिल हैं।

इस फैसले से पुरी, भुवनेश्वर, कटक और ब्रह्मपुर रूट पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें। ट्रेन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी NTES सेवा पर उपलब्ध है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports