,

रिम्स जमीन घोटाले में ACB की कार्रवाई, बेरमो SDO मनोज कुमार गिरफ्तार

JP Bharat Shareरांची। रिम्स के लिए अधिग्रहित जमीन से जुड़े कथित घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार, 19 नवंबर को बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। मामला रिम्स के लिए अधिग्रहित करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि सरकारी जमीन के दस्तावेजों में कथित हेराफेरी कर…

JP Bharat Share

रांची। रिम्स के लिए अधिग्रहित जमीन से जुड़े कथित घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार, 19 नवंबर को बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है।

मामला रिम्स के लिए अधिग्रहित करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि सरकारी जमीन के दस्तावेजों में कथित हेराफेरी कर उसे निजी संपत्ति के रूप में दर्शाने की कोशिश की गई थी।

जांच के अनुसार, मनोज कुमार पूर्व में रांची के बड़गाईं अंचल में अंचल अधिकारी (CO) के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान जमीन से जुड़े मामले में उनकी भूमिका जांच के दायरे में आई। ACB जमीन की रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज, पावर ऑफ अटॉर्नी और राजस्व अभिलेखों की जांच कर रही है।

इस मामले में इससे पहले भी कई अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मनोज कुमार की गिरफ्तारी के बाद जांच आगे बढ़ने की संभावना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports