बोकारो: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत सरकारी ITI, चास में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 11 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया।
रोजगार मेले में 66 युवक-युवतियों को नौकरी के ऑफर लेटर दिए गए, जबकि 217 अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
इस पहल से जिले के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिले हैं।
















