,

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल, निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान

JP Bharat Shareरांची में रविवार, 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा परिसर में 26वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर मझगांव के विधायक निरल पूर्ति को वर्ष 2026 के उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में विधानसभा के पूर्व…

JP Bharat Share

रांची में रविवार, 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा परिसर में 26वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर मझगांव के विधायक निरल पूर्ति को वर्ष 2026 के उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया।

समारोह में विधानसभा के पूर्व सदस्यों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान विधानसभा की मासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन और ‘विधानमंडल का व्याकरण’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि यहां होने वाले फैसलों में राज्य की जनता का हित सर्वोपरि होना चाहिए। सरकार की प्राथमिकता विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2050 के विकसित और समृद्ध झारखंड की परिकल्पना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य तैयार करना सभी की जिम्मेदारी है।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई विधायक, पूर्व विधायक और विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports