धनबाद के बैंक मोड़ स्थित Blinkit स्टोर में डिलीवरी राइडरों ने पेआउट बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राइडरों का कहना है कि मौजूदा भुगतान उनकी मेहनत और काम के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। इसी मुद्दे पर स्टोर प्रबंधन और डिलीवरी राइडरों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।
मामला बढ़ने पर स्टोर मैनेजर ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बैंक मोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
बाद में स्टोर प्रबंधन और राइडरों के बीच बातचीत हुई। प्रबंधन ने उनकी मांगों को कंपनी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद विरोध समाप्त हो गया। हालांकि, राइडरों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे काम बंद कर सकते हैं।
















