,

धनबाद ट्रायथलॉन-2026 में युवाओं ने साइकिलिंग और दौड़ से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत रविवार को 8 लेन स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘धनबाद ट्रायथलॉन-2026’ का आयोजन किया गया। एसडीएम लोकेश बारंगे ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत रविवार को 8 लेन स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘धनबाद ट्रायथलॉन-2026’ का आयोजन किया गया। एसडीएम लोकेश बारंगे ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘सुरक्षित सड़कें, स्वस्थ युवा’ रखी गई थी। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पहले कॉम्प्लेक्स में हर्डल्स पूरी की, फिर साइकिलिंग करते हुए विनोद बिहारी महतो चौक तक गए और वापस लौटे। इसके बाद दौड़ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली। सभी ने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, ट्रैफिक डीएसपी रोहित साव, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports