,

पूर्वी_टुंडी श्मशान भूमि विवाद: दो पक्ष आमने-सामने, अब सरकारी नापी से होगा फैसला

JP Bharat Shareधनबाद : पूर्वी टुंडी प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत लखनपुर और लछुरायडीह गांव में श्मशान घाट की सरकारी जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अतिक्रमण के आरोपों के बाद अंचल कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच आमना-सामना हुआ, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल…

JP Bharat Share

धनबाद : पूर्वी टुंडी प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत लखनपुर और लछुरायडीह गांव में श्मशान घाट की सरकारी जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अतिक्रमण के आरोपों के बाद अंचल कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच आमना-सामना हुआ, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में एक ओर सैकड़ों ग्रामीण अपनी आस्था और सार्वजनिक भूमि की रक्षा को लेकर डटे रहे, वहीं दूसरी ओर आरोपित पक्ष ने अपने पक्ष में दलीलें पेश कीं।

प्रथम पक्ष की ओर से इमामुद्दीन अंसारी पर श्मशान की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है। वहीं द्वितीय पक्ष में सुखराम मुर्मू, शनिचर मुर्मू, चुडका मुर्मू और लोकेश मुर्मू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे, जिन्होंने सार्वजनिक जमीन की सुरक्षा की मांग उठाई।

ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान जैसी सार्वजनिक और धार्मिक महत्व की जमीन को निजी उपयोग के लिए कब्जा करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचल अधिकारी ने दोनों पक्षों के दस्तावेजों और प्रस्तुत कागजातों की जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष समाधान के लिए अब सरकारी अमीन द्वारा स्थल की पैमाइश (नापी) कराई जाएगी, जिसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और प्रशासन की नजर मामले पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:-BREAKING_NEWS धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी दुबई से लाया गया प्रिंस खान गैंग का ‘मेजर’ गिरफ्तार, कोलकाता एयरपोर्ट पर दबोचा गया

 


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports