BREAKING_NEWS जशपुर में बड़ा विमान हादसा, जंगल में पेड़ से टकराकर क्रैश

JP Bharat Shareरांची/जशपुर : झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपहली जंगल में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एयरक्राफ्ट घने जंगल में एक ऊंचे पेड़ से टकराकर जमीन पर गिर गया, जिससे मौके पर भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है…

JP Bharat Share

रांची/जशपुर : झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपहली जंगल में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एयरक्राफ्ट घने जंगल में एक ऊंचे पेड़ से टकराकर जमीन पर गिर गया, जिससे मौके पर भीषण आग लग गई।

बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना खुरासागढ़ा गांव के समीप पहाड़ी इलाके में हुई। विमान काफी नीचे उड़ान भर रहा था और संभवतः तकनीकी खराबी के कारण संतुलन बिगड़ने से पेड़ों से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एयरक्राफ्ट के परखच्चे उड़ गए और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ियों के बीच से काला धुआं और आग की लपटें उठती दिख रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

दुर्गम पहाड़ी और जंगल क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव टीमों को मौके तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जशपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए विशेष टीमों को भी तैनात किया गया है।

फिलहाल विमान में सवार लोगों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़ें:-झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: भ्रष्टाचार पर सख्ती, 48 घंटे में हटेंगे लेखा शाखा के कर्मी


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports