,

NTPC और थिसेनक्रुप के 11 अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, कन्वेयर बेल्ट हादसे में तीन मजदूरों की मौत का मामला

JP Bharat Shareटंडवा (चतरा)। एनटीपीसी में 18 नवंबर को हुए कन्वेयर बेल्ट हादसे में तीन मजदूरों की मौत के मामले में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में एनटीपीसी, थिसेनक्रुप समेत विभिन्न कंपनियों के 11 अधिकारियों को नामजद आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक राजेंद्र सोनी की पत्नी लक्ष्मी देवी…

JP Bharat Share

टंडवा (चतरा)। एनटीपीसी में 18 नवंबर को हुए कन्वेयर बेल्ट हादसे में तीन मजदूरों की मौत के मामले में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में एनटीपीसी, थिसेनक्रुप समेत विभिन्न कंपनियों के 11 अधिकारियों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक राजेंद्र सोनी की पत्नी लक्ष्मी देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। शिकायत में कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही और मजदूरों से सुरक्षा उपकरणों के बिना काम कराने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच एसआई अरविंद कुमार रविदास को सौंपी गई है।

नामजद आरोपियों में एनटीपीसी के एजीएम एआर तन्मय दास, अभिषेक कुमार, निखिल गुप्ता, अंजन भुइयां तथा थिसेनक्रुप के डीके सिंह, आरके सिंह और पीके सिंह समेत अन्य लोग शामिल हैं।

शिकायतकर्ता के शपथ-पत्र से आया नया मोड़

मामले में लक्ष्मी देवी ने शपथ-पत्र के साथ डीएसपी को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वह बीमा राशि से जुड़े मामले में अस्वाभाविक मृत्यु की शिकायत दर्ज कराने थाने गई थीं। उनका कहना है कि वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं और केवल हस्ताक्षर करना जानती हैं। वहीं, थाना प्रभारी विपिन कुमार के अनुसार लिखित आवेदन और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports