, ,

निरसा के देबियाना मोड़ पर तेज रफ्तार ब्रेजा कार पलटी, चालक सुरक्षित

JP Bharat Shareनिरसा (धनबाद)। धनबाद-आसनसोल मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे देबियाना मोड़ के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क पर पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार देवघर से आसनसोल की…

JP Bharat Share

निरसा (धनबाद)। धनबाद-आसनसोल मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे देबियाना मोड़ के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क पर पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार देवघर से आसनसोल की ओर जा रही थी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन से बाहर निकला और मौके से चला गया। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलने पर निरसा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports