धनबाद। सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो का धनबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। इसी क्रम में गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो उनसे मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे।
इस दौरान लंबोदर महतो ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इंद्रजीत महतो शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटें। साथ ही उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
















