,

गिरिडीह दोहरे हत्याकांड का आरोपी जामताड़ा से गिरफ्तार, पुलिस ने चार सामान किए बरामद

JP Bharat Shareगिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र के खावा गांव में ससुर और बहू की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव के ही बासुदेव मंडल (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे जामताड़ा जिले के करमाटांड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 23…

JP Bharat Share

गिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र के खावा गांव में ससुर और बहू की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव के ही बासुदेव मंडल (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे जामताड़ा जिले के करमाटांड़ से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर 2026 की सुबह गांव में शीला देवी और उनके ससुर सुकर मंडल के शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतका के पति के लिखित आवेदन पर पचम्बा थाना में कांड संख्या 120/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी शाखा की मदद से टीम ने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर एक बड़ा टांगी, एक छोटा टांगी, एक छेनी और एक जोड़ी चप्पल बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports