,

रांची में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, धनबाद से करीब 200 कार्यकर्ता हुए शामिल

JP Bharat Shareरांची: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राजधानी में संविधान रक्षा मार्च निकाला गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। धनबाद से भी करीब 200 कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए। मार्च की शुरुआत डोरंडा स्थित पुराने हाईकोर्ट के पास…

JP Bharat Share

रांची: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राजधानी में संविधान रक्षा मार्च निकाला गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। धनबाद से भी करीब 200 कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए।

मार्च की शुरुआत डोरंडा स्थित पुराने हाईकोर्ट के पास बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक से हुई। यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद तिरंगा और पार्टी का झंडा लेकर कार्यकर्ता संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के समर्थन में आगे बढ़े।

मार्च हिनू चौक समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए भगवान बिरसा मुंडा चौक पहुंचा, जहां यह सभा में बदल गया। वक्ताओं ने संविधान को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार बताते हुए नागरिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का आह्वान किया।

धनबाद से जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य आनंद, प्रदेश सचिव पप्पू पासवान और पिंटू तुरी समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports