धनबाद: एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परिसर में 50 बेड की क्षमता वाले पिछड़ी जाति बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया गया। छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक सप्ताह के भीतर परिसर में खेल मैदान विकसित करने का निर्देश भी दिया गया।
निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी और जंगली झाड़ियां मिलने पर प्राचार्य को फटकार लगाई गई। साथ ही पूरे परिसर की साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया।
















