धनबाद: जिले के कलियासोल अंचल के शीतलपुर मौजा में सरकारी जमीन पर कथित अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। अंचल अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड द्वारा सरकारी भूमि पर की गई तारबंदी को हटाया।
प्रशासनिक कार्रवाई के बाद संबंधित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश की गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
















