दुबई की जेल में बंद पलामू के शशि पासवान की वापसी की उम्मीद, परिजनों से मिले CM हेमंत सोरेन

JP Bharat Shareरांची: दुबई की जेल में बंद पलामू निवासी शशि पासवान की रिहाई और सुरक्षित वतन वापसी के लिए उनका परिवार लगातार प्रयास कर रहा है। इसी सिलसिले में शशि पासवान की पत्नी और मां ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की पहल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। विधानसभा में हुई मुलाकात…

JP Bharat Share

रांची: दुबई की जेल में बंद पलामू निवासी शशि पासवान की रिहाई और सुरक्षित वतन वापसी के लिए उनका परिवार लगातार प्रयास कर रहा है। इसी सिलसिले में शशि पासवान की पत्नी और मां ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की पहल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

विधानसभा में हुई मुलाकात के दौरान परिजनों ने मुख्यमंत्री को पूरे मामले की जानकारी दी और शशि पासवान की रिहाई के लिए सरकारी मदद की मांग की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार की बातों को गंभीरता से सुना और मामले में आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया।

वहीं, विधायक जयराम कुमार महतो ने परिजनों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी अपने आवास पर कराई। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद परिवार को शशि पासवान की सुरक्षित वापसी की उम्मीद जगी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports