,

रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट शुरू, 13 प्रतियोगिताओं में 115 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

JP Bharat Shareरांची: जैप-1 परिसर में झारखंड पुलिस की 21वीं राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ हो गया है। चार दिवसीय इस आयोजन में 13 प्रतियोगिताओं के तहत राज्यभर से 115 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने समारोहपूर्वक प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्हें मार्च पास्ट की सलामी दी गई। इस…

JP Bharat Share

रांची: जैप-1 परिसर में झारखंड पुलिस की 21वीं राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ हो गया है। चार दिवसीय इस आयोजन में 13 प्रतियोगिताओं के तहत राज्यभर से 115 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने समारोहपूर्वक प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्हें मार्च पास्ट की सलामी दी गई।

इस आयोजन का संचालन झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में डॉग स्क्वायड सहित राज्य की आठ पुलिस टीमों ने भाग लिया है। इसमें पुलिसकर्मियों की अपराध अनुसंधान क्षमता और आधुनिक जांच तकनीकों के इस्तेमाल का आकलन किया जाएगा।

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि तकनीक के विकास के साथ अपराध के तरीके भी बदल रहे हैं और साइबर अपराध की चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीकों और बेहतर अनुसंधान पद्धतियों से परिचित कराना जरूरी है।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम को अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports