,

JPSC FRO परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े का खुलासा, 12 अभ्यर्थियों को बंद मकान में लिखवाए गए थे उत्तर

JP Bharat Shareरांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) मुख्य परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच के दौरान CID को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, करीब 12 अभ्यर्थियों को रांची के रातू रोड स्थित एक मकान में ले जाकर किताबों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) मुख्य परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच के दौरान CID को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, करीब 12 अभ्यर्थियों को रांची के रातू रोड स्थित एक मकान में ले जाकर किताबों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उत्तर तैयार करवाए गए थे।

CID के मुताबिक, गिरफ्तार अभ्यर्थी पंकज प्रसून ने अपने बयान में इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी है। उसने चयन के लिए पांच लाख रुपये नकद देने की बात भी स्वीकार की है। हालांकि, मामले में सामने आए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

जांच में यह भी सामने आया है कि अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के बाद एक निर्धारित स्थान पर बुलाया गया था। एजेंसी के अनुसार, वहां उत्तरपुस्तिकाओं में उत्तर लिखवाने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन बंद रखे गए थे।

CID अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल चैट, डिजिटल साक्ष्य और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। जांच एजेंसी को मोबाइल से कुछ डिलीट किए गए चैट और कथित तौर पर अभ्यर्थियों की सूची भी मिली है। इनके आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

जांच के अनुसार, पंकज प्रसून इस नेटवर्क तक अपने चचेरे भाई संजीत कुमार के माध्यम से पहुंचा था। मामले में रवि मास्टर उर्फ रवि शंकर कुमार और धर्मेंद्र कुमार के नाम भी सामने आए हैं। CID सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

एजेंसी ने JSSC CGL-2023 पेपर लीक मामले में भी इसी तरह के कथित पैटर्न की जानकारी दी है। फिलहाल JPSC FRO परीक्षा से जुड़े मामले में डिजिटल और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports