,

राजकमल में मनाया गया संविधान दिवस, 4 हजार विद्यार्थियों ने ली संविधान रक्षा की शपथ

JP Bharat Shareधनबाद: अशोक नगर, धनसार स्थित राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 4,000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने विद्यार्थियों…

JP Bharat Share

धनबाद: अशोक नगर, धनसार स्थित राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 4,000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान में दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों को जानने तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की।

इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान के शिक्षक विभाष कुमार ने संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी। वहीं, हिंदी शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports