,

धनबाद रेल मंडल के टिकट जांच अभियान में 902 यात्री पकड़े गए, 7.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला

JP Bharat Shareधनबाद: बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वालों के खिलाफ धनबाद रेल मंडल ने विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 902 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे जुर्माने के रूप में करीब 7.50 लाख रुपये की वसूली की गई। रेलवे की टीम ने स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न मेल और…

JP Bharat Share

धनबाद: बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वालों के खिलाफ धनबाद रेल मंडल ने विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 902 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे जुर्माने के रूप में करीब 7.50 लाख रुपये की वसूली की गई।

रेलवे की टीम ने स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, वैध यात्रा प्राधिकार के बिना सफर करने वाले और बिना बुक कराए सामान ले जाने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान यात्रियों को रेलवे नियमों का पालन करने और उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत दी गई। टिकट जांच का असर अनारक्षित टिकट काउंटरों पर भी देखने को मिला, जहां यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। यात्रियों से सफर शुरू करने से पहले वैध टिकट लेने की अपील की गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports