रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस समारोह में शामिल होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले में लगभग 111 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने शहीद सोबरन सोरेन के संघर्ष और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष की विरासत को जन-जन तक पहुंचाने में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी से शहीद सोबरन सोरेन के संघर्ष और उनके मूल्यों से प्रेरणा लेकर इस विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
















