,

धनबाद में विकास योजनाओं की शुरुआत, विधायक राज सिन्हा ने विद्यालयों और शौचालय निर्माण का किया शिलान्यास

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक राज सिन्हा ने शुक्रवार को विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान विद्यालय भवनों और शौचालयों के निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। विधायक ने बताया कि दो योजनाओं पर करीब 1 करोड़ 9 लाख रुपये…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक राज सिन्हा ने शुक्रवार को विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान विद्यालय भवनों और शौचालयों के निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।

विधायक ने बताया कि दो योजनाओं पर करीब 1 करोड़ 9 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, DMFT फंड से सदर अस्पताल परिसर में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सड़क, पार्किंग शेड, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज और फूलों की क्यारियों का उद्घाटन किया गया।

विधायक निधि से हीरापुर के विवेकानंद चौक के पास करीब 9 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय निर्माण का शिलान्यास भी किया गया। इससे बाजार आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

निर्माण कार्यों के लिए पार्क मार्केट, हीरापुर, सदर अस्पताल के पास, CCWO सरायढेला, मिडिल स्कूल धैया, मिडिल स्कूल भूली डी-ब्लॉक, उर्दू स्कूल वासेपुर और मटकुरिया अपग्रेड आदिवासी विद्यालय सहित विभिन्न स्थानों को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और आम नागरिकों को जरूरी सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्थानीय लोगों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, भाजपा कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports