धनबाद, 27 नवंबर: जिले में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 30 नवंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क और धूप भरा रहने की संभावना है। दिन में धूप से राहत मिलेगी, जबकि शाम और रात के समय ठंडक महसूस होगी।
28 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री और न्यूनतम 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम 13 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
30 नवंबर को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
तीनों दिनों में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। सुबह और देर रात ठंडक को देखते हुए लोगों को हल्के गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
















