JPSC JET 2024:
झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 को लेकर एक अहम सूचना जारी की है। आयोग ने साफ कर दिया है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए केवल एडमिट कार्ड में दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर ही मान्य होगा।
JPSC JET 2024 परीक्षा 26 अप्रैल 2026, रविवार को राज्य के 6 जिलों में बने 430 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड और उपस्थिति पत्रक पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
आयोग के अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों ने शिकायत की थी कि उनके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर और एडमिट कार्ड पर दिए गए नंबर में अंतर है, जिससे भ्रम की स्थिति बन रही थी।
इस पर स्पष्ट करते हुए JPSC ने कहा है कि परीक्षा के दौरान केवल एडमिट कार्ड और उपस्थिति पत्रक में दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर को ही मान्यता दी जाएगी। अन्य किसी नंबर को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम में न रहें और अपने एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।
परीक्षा को लेकर सभी जिलों में प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
ये भी पढ़ें:-झारखंड पात्रता परीक्षा को लेकर सख्ती: आईरिस अटेंडेंस से होगी पहचान, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित
Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E
















