,

टुंडी में विकास की बयार, विधायक और वन अधिकारियों ने बांटी सौगात

JP Bharat Shareटुंडी वन परिसर में आज विकास और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मथुरा प्रसाद महतो और संजीव कुमार की मौजूदगी में ग्रामीणों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को धुएं से राहत देने के लिए उन्नत चूल्हा और अंधेरे से निजात दिलाने…

JP Bharat Share

टुंडी वन परिसर में आज विकास और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मथुरा प्रसाद महतो और संजीव कुमार की मौजूदगी में ग्रामीणों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को धुएं से राहत देने के लिए उन्नत चूल्हा और अंधेरे से निजात दिलाने के लिए सोलर लालटेन वितरित किए गए। इसके साथ ही वन सुरक्षा में लगे मशालची टीम को मोटरसाइकिल और सुरक्षा किट भी प्रदान की गई।

मथुरा प्रसाद महतो ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। वहीं संजीव कुमार ने वन विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के बाद अधिकारियों की टीम ने कमलपुर में ‘वृक्ष रक्षा बंधन’ कर पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया और ऋषिभिटा चेक डैम का निरीक्षण भी किया।

इस पहल से टुंडी के सुदूर क्षेत्रों में न सिर्फ बुनियादी सुविधाएं पहुंचेंगी, बल्कि वन संपदा के संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed