,

11 मई के प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

JP Bharat Shareधनबाद/झरिया : झारखंड प्रदेश Bharatiya Janata Party द्वारा झरिया विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त पानी और बिजली संकट को लेकर आगामी 11 मई को धनबाद उपायुक्त कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन की तैयारी को लेकर शनिवार को झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की…

JP Bharat Share

धनबाद/झरिया : झारखंड प्रदेश Bharatiya Janata Party द्वारा झरिया विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त पानी और बिजली संकट को लेकर आगामी 11 मई को धनबाद उपायुक्त कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन की तैयारी को लेकर शनिवार को झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झरिया विधायक Ragini Singh ने की।

यह प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। बैठक में झरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के भाजपा कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान क्षेत्र में लगातार बनी हुई पानी एवं बिजली संकट की समस्या पर विस्तृत चर्चा की गई। आंदोलन को मजबूत और प्रभावी बनाने, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया विधानसभा की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की समस्या से जूझ रही है। पानी और बिजली की लगातार हो रही किल्लत से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए भाजपा द्वारा उपायुक्त कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और जल एवं बिजली संकट से परेशान जनता को न्याय दिलाने हेतु भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ आंदोलन में शामिल होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, दिलीप भारती, सुनील पासवान, वीरेंद्र वर्मा, मनोज प्रसाद और राज किशोर जेना सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports