रांची : Road Construction Department Jharkhand ने राजधानी रांची में बढ़ते ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए बड़ी पहल करते हुए अरगोड़ा चौक से डिबडीह पुल तक एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर निर्माण योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 469.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार यह एलिवेटेड रोड Argora Chowk से शुरू होकर हरमू स्थित KAV रेस्तरां के पास से होते हुए Dibdih Bridge के समीप सेलर नॉट रेस्तरां तक बनाया जाएगा।
परियोजना में कठल मोड़ (चापुटोली) और अशोक नगर रोड नंबर-3 की ओर अतिरिक्त कनेक्टिंग लेग भी शामिल किए गए हैं, जिससे आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
पूरे प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 3.804 किलोमीटर होगी, जिसमें सर्विस रोड का निर्माण भी शामिल रहेगा। इस योजना को Jharkhand State Highway Authority के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
सरकार ने परियोजना को दो चरणों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 280.62 करोड़ रुपये खर्च कर 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जाएगा, जबकि शेष 40 प्रतिशत कार्य वित्तीय वर्ष 2027-28 में लगभग 189 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा।
इस परियोजना को पहले ही मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल चुकी है। फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड बनने के बाद अरगोड़ा चौक, हरमू, अशोक नगर और डिबडीह क्षेत्र में रोज लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।














