,

पहाड़ी मंदिर की जमीन और विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोप, संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

JP Bharat Share#रांची : राजधानी रांची की पहचान माने जाने वाले Pahari Mandir को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। Pahari Mandir Sangharsh Vikas Samiti ने आरोप लगाया है कि मंदिर की काफी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है, जबकि मंदिर परिसर और आसपास के विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये की…

JP Bharat Share

#रांची : राजधानी रांची की पहचान माने जाने वाले Pahari Mandir को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। Pahari Mandir Sangharsh Vikas Samiti ने आरोप लगाया है कि मंदिर की काफी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है, जबकि मंदिर परिसर और आसपास के विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये की राशि का दुरुपयोग हुआ है।

समिति का दावा है कि पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर विकास के लिए छह करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन धरातल पर अपेक्षित कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। समिति के अनुसार विकास कार्यों में कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आ रही हैं।

इन्हीं मुद्दों को लेकर आज समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्षों से मंदिर के विकास और संरक्षण से जुड़े लोग शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 1962 से पहाड़ी मंदिर विकास समिति इस ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर के संरक्षण के लिए कार्य करती आ रही है, लेकिन अब मंदिर के नाम पर लूट मचाई जा रही है।

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जमीन अतिक्रमण और फंड के कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आने वाले दिनों में बड़ा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

साथ ही समिति ने यह भी ऐलान किया कि मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। जमीन अतिक्रमण, फंड के दुरुपयोग और विकास कार्यों में कथित गड़बड़ियों को लेकर कानूनी लड़ाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई और संभावित न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports