,

नशे के खिलाफ खेल का शंखनाद: तालडांगा में 15 मई से भव्य शॉर्ट पिच नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

JP Bharat Shareधनबाद : Lords Club द्वारा युवाओं को नशे और अपराध की राह से दूर कर खेल के मैदान से जोड़ने के उद्देश्य से आगामी 15 मई से भव्य शॉर्ट पिच नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। तालडांगा स्थित लार्ड्स ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में झारखंड और पश्चिम बंगाल की…

JP Bharat Share

धनबाद : Lords Club द्वारा युवाओं को नशे और अपराध की राह से दूर कर खेल के मैदान से जोड़ने के उद्देश्य से आगामी 15 मई से भव्य शॉर्ट पिच नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

तालडांगा स्थित लार्ड्स ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में झारखंड और पश्चिम बंगाल की कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि Prabhat Kumar करेंगे।

टूर्नामेंट को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में क्लब के चेयरमैन Samama Ausal के साथ Arun Kumar, Subir Chatterjee, Bobby Khanna, Firoz Ansari, Zahid Islam, Ranjit Mishra और Dipankar Kumar मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 10 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 7 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

क्लब की ओर से कहा गया कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। यदि युवाओं के हाथों में बैट और बॉल होगी, तो वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे और नशे व अपराध से दूर रहेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports