धनबाद/झरिया : Jhinagora और Marigodam इलाके में आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा की जा रही कथित लापरवाह ब्लास्टिंग को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। क्षेत्र के कई घरों में दरारें पड़ने, दीवारें क्षतिग्रस्त होने और लोगों के घायल होने की शिकायत सामने आई है।
प्रभावित परिवारों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार हो रही तेज ब्लास्टिंग से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनके घरों को नुकसान पहुंचा है और कई परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
मामले को लेकर Sanjeev Singh पीड़ित परिवारों के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की ब्लास्टिंग की जा रही है, उससे लोगों के घरों की दीवारें ही नहीं बल्कि उनका भरोसा भी हिल गया है।
मेयर संजीव सिंह ने कहा कि घायल स्थानीय लोगों और विस्थापित परिवारों की आवाज दबाने के लिए चार लोगों को थाने ले जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा और पुनर्वास सुनिश्चित किए बिना किसी भी प्रकार का खनन या ब्लास्टिंग कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने प्रशासन और Bharat Coking Coal Limited प्रबंधन से पूरे मामले की गंभीर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
मेयर संजीव सिंह ने कहा, “जिनागोरा और माड़ीगोदाम में आउटसोर्सिंग कंपनी की लापरवाह ब्लास्टिंग ने लोगों के घरों की दीवारें ही नहीं, उनका भरोसा भी हिला दिया है। पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी
















