,

Patna News: स्वास्थ्य विभाग में सक्रिय हुए निशांत, जनसमस्याओं पर फोकस

JP Bharat Shareपटना : स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद निशांत पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ वे लगातार आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। कार्यालय में आम लोगों…

JP Bharat Share

पटना : स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद निशांत पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ वे लगातार आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।

कार्यालय में आम लोगों की बढ़ती मौजूदगी यह संकेत दे रही है कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इलाज, दवा उपलब्धता, अस्पताल व्यवस्था और कर्मचारियों से संबंधित मामलों पर निशांत खुद जानकारी लेकर कार्रवाई कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता है और आम जनता को बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराना विभाग का मुख्य उद्देश्य रहेगा। इसके लिए नियमित बैठक और जनसुनवाई की प्रक्रिया जारी रखी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग में उनकी सक्रियता से लोगों में उम्मीद बढ़ी है कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed