धनबाद : The Art of Living Foundation के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु Sri Sri Ravi Shankar के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को रणधीर वर्मा चौक में छाछ वितरण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने राहगीरों और आम लोगों के बीच छाछ वितरित कर भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने का प्रयास किया। सेवा कार्य में सक्रिय कामिनी सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गर्मी की तपिश में लोगों की प्यास बुझाना और उन्हें शारीरिक राहत प्रदान करना है।
वहीं अनामिका गोयल ने जानकारी दी कि शाम में आश्रम में वृद्धजनों के साथ गुरुजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद Rajkamal School में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
संस्था के सदस्यों ने कहा कि सेवा, सत्संग और समाजहित के कार्यों के माध्यम से लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
















