,

Dhanbad News: जेपी हॉस्पिटल में राज्यकर्मियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा

JP Bharat Shareधनबाद : JP Hospital and Research Center ने झारखंड सरकार के साथ महत्वपूर्ण समझौता करते हुए राज्यकर्मियों और उनके परिजनों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू की है। इस पहल से हजारों सरकारी कर्मचारियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। अस्पताल के चेयरमैन Pradeep Mandal ने कहा…

JP Bharat Share

धनबाद : JP Hospital and Research Center ने झारखंड सरकार के साथ महत्वपूर्ण समझौता करते हुए राज्यकर्मियों और उनके परिजनों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू की है। इस पहल से हजारों सरकारी कर्मचारियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

अस्पताल के चेयरमैन Pradeep Mandal ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य राज्यकर्मियों और उनके आश्रितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि इलाज के लिए उन्हें दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।

वहीं अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर Nityanand Mandal ने बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों का अस्पताल में पूरी तरह कैशलेस उपचार किया जाएगा।

अस्पताल में न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, नेफ्रोलॉजी और डायलिसिस जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही 24 घंटे इमरजेंसी सेवा भी संचालित की जा रही है।

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकारी केंद्रों से अस्पताल तक निशुल्क एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि आपातकालीन स्थिति में समय पर इलाज सुनिश्चित किया जा सके।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अत्याधुनिक संसाधनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से धनबाद एवं आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports