,

ranchi आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

JP Bharat Shareरांची : ICICI Bank की मोरहाबादी शाखा में कार्यरत रिलेशनशिप मैनेजर विकास कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के बड़े भाई विक्की कुमार ने अरगोड़ा थाना में विकास की पत्नी शिवानी शंकर के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। विकास कुमार अशोक नगर…

JP Bharat Share

रांची : ICICI Bank की मोरहाबादी शाखा में कार्यरत रिलेशनशिप मैनेजर विकास कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के बड़े भाई विक्की कुमार ने अरगोड़ा थाना में विकास की पत्नी शिवानी शंकर के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। विकास कुमार अशोक नगर स्थित बुद्ध विहार रोड नंबर-1 में रहते थे।

परिजनों के अनुसार, 10 मई की शाम करीब 6:55 बजे शिवानी शंकर की मां ने फोन कर जानकारी दी कि विकास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और उनका शव पारस अस्पताल में रखा गया है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में शव देखने पर विकास के गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। इसके अलावा पेट फूला हुआ था, होंठ नीले पड़े थे और हाथ के अंगूठे पर स्याही जैसे निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए Rajendra Institute of Medical Sciences भेजा गया। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम के दौरान चोट और हाथ पर मिले निशानों का वीडियो बनाए जाने पर शिवानी शंकर की एक अधिवक्ता मित्र ने उन्हें धमकाने की कोशिश की।

मृतक के भाई विक्की कुमार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि विकास की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया। इधर, अरगोड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports