,

आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद इकाई ने प्रेस क्लब पदाधिकारियों का किया सम्मान

JP Bharat Shareधनबाद: The Art of Living Foundation की धनबाद इकाई द्वारा प्रेस क्लब धनबाद के पदाधिकारियों और पत्रकारों का गुलाब पुष्प एवं मोमेंटो देकर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के अभिनंदन से हुई, जहां सभी पत्रकारों और प्रेस क्लब सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान गुरुदेव Sri Sri…

JP Bharat Share

धनबाद:

The Art of Living Foundation की धनबाद इकाई द्वारा प्रेस क्लब धनबाद के पदाधिकारियों और पत्रकारों का गुलाब पुष्प एवं मोमेंटो देकर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के अभिनंदन से हुई, जहां सभी पत्रकारों और प्रेस क्लब सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान गुरुदेव Sri Sri Ravi Shankar के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में केक कटिंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राज्य समन्वयक Ajay Mukherjee, धनबाद जिला मीडिया प्रभारी Mayank Singh और वरिष्ठ प्रशिक्षिका Sonali Singh मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

अजय मुखर्जी ने बताया कि गुरुदेव का 70वां जन्मोत्सव विश्व के 188 देशों में मनाया जा रहा है। बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित मुख्य समारोह में Narendra Modi समेत कई मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और फिल्म जगत की हस्तियां शामिल हुईं।

मयंक सिंह ने कहा कि प्रेस और मीडिया समाज में सकारात्मकता और जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं सोनाली सिंह ने बताया कि धनबाद में बड़ी संख्या में लोगों ने आर्ट ऑफ लिविंग के विभिन्न कोर्स कर शारीरिक और मानसिक लाभ प्राप्त किया है।

कार्यक्रम सौहार्द, सम्मान और आत्मीयता के माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed