,

झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा बने BSF के नए DIG

JP Bharat Shareधनबाद : झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी Surendra Kumar Jha को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल यानी Border Security Force (BSF) में डीआईजी नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। सुरेंद्र कुमार झा वर्ष 2010 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी…

JP Bharat Share

धनबाद : झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी Surendra Kumar Jha को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल यानी Border Security Force (BSF) में डीआईजी नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।

सुरेंद्र कुमार झा वर्ष 2010 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीआईजी कार्मिक के पद पर कार्यरत हैं। अपनी प्रशासनिक क्षमता, अनुशासित कार्यशैली और सख्त छवि के कारण उन्होंने पुलिस विभाग में एक अलग पहचान बनाई है।

वे राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इससे पहले वे धनबाद में एसएसपी के पद पर तैनात रहे हैं। इसके अलावा गिरिडीह, कोडरमा, चतरा और रांची ग्रामीण के एसपी के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर पुलिसिंग और वीरतापूर्ण कार्यों के लिए उन्हें पुलिस वीरता पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

उनकी BSF में DIG पद पर नियुक्ति को झारखंड पुलिस के लिए गर्व की बात माना जा रहा है। पुलिस विभाग और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports