,

दिनदहाड़े 10 हजार रुपये की छिनतई, दो युवक पकड़ाए

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर भिस्तीपाड़ा स्थित HE स्कूल के समीप दिनदहाड़े 10 हजार रुपये की छिनतई का मामला सामने आया है। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार, भुक्तभोगी राजेश हांडी स्कूल रोड से गुजर रहे थे। इसी…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर भिस्तीपाड़ा स्थित HE स्कूल के समीप दिनदहाड़े 10 हजार रुपये की छिनतई का मामला सामने आया है। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, भुक्तभोगी राजेश हांडी स्कूल रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान वे एक दुकान में सामान खरीदने के लिए रुके। जैसे ही उन्होंने जेब से पैसे निकाले, पीछे से आए दो युवकों ने उनके हाथ से 10 हजार रुपये छीन लिए और भागने की कोशिश की।

राजेश हांडी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत जुट गए और दोनों युवकों को पकड़ लिया। लोगों ने पहले दोनों की जमकर धुनाई की, इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि भीड़ जुटने के बाद आरोपियों ने छीनी गई रकम वापस कर दी। पकड़े गए दोनों युवक कतरास के छाताटांड़ इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports