,

कल्याण योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ : डीसी

JP Bharat Shareदेवघर : उपायुक्त Shashi Prakash Singh की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, रोजगार एवं स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, बजट आवंटन और खर्च की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों…

JP Bharat Share

देवघर : उपायुक्त Shashi Prakash Singh की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, रोजगार एवं स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, बजट आवंटन और खर्च की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर बेहतर समन्वय बनाकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

बैठक में कल्याण छात्रावास, जाहेरस्थान घेराबंदी, मांझी भवन निर्माण तथा प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

साइकिल वितरण योजना की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने को कहा। वहीं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के प्रभावी संचालन पर बल देते हुए सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य सहायता योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने, ग्रामीणों के साथ बैठक करने और शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने, बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और पीवीटीजी समुदाय की समस्याओं की विशेष निगरानी कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

बैठक में डीडीसी Piyush Sinha, जिला कल्याण पदाधिकारी Dayanand Dubey, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी Rohit Kumar सहित सभी प्रखंडों के कल्याण पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports