,

भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, पार्षद मेनका सिंह ने अपने मानदेय से भेजा पानी टैंकर

JP Bharat Shareधनबाद : कोयलांचल में बढ़ती गर्मी के साथ पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। शहर के कई इलाकों में लोग पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। खासकर वार्ड संख्या 33 के विभिन्न मोहल्लों में हालात काफी खराब हो चुके हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए वार्ड…

JP Bharat Share

धनबाद : कोयलांचल में बढ़ती गर्मी के साथ पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। शहर के कई इलाकों में लोग पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। खासकर वार्ड संख्या 33 के विभिन्न मोहल्लों में हालात काफी खराब हो चुके हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए वार्ड 33 की पार्षद Menka Singh ने अपने मानदेय की राशि से क्षेत्र में पानी का टैंकर रवाना कराया।

टैंकर रवाना करने के दौरान पार्षद मेनका सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोग लगातार पानी की समस्या को लेकर उनके पास शिकायत कर रहे थे। भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में मानवीय पहल करते हुए उन्होंने अपने मानदेय से पानी टैंकर की व्यवस्था कराई, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आगे भी अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी। उनका प्रयास है कि वार्ड का कोई भी परिवार पानी के लिए परेशान न हो। साथ ही उन्होंने नगर निगम से क्षेत्र में पेयजल संकट का स्थायी समाधान निकालने की मांग की।

वहीं पार्षद प्रतिनिधि Guddu Singh ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में पाइपलाइन बिछी होने के बावजूद नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि लोग त्राहिमाम कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने पार्षद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में पानी टैंकर की व्यवस्था से उन्हें काफी राहत मिली है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports