,

हेमंत सरकार पर भाजपा का हमला, पूर्वी टुंडी में विकास महतो का धरना-प्रदर्शन

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी, धनबाद: झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वी टुंडी में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्वी टुंडी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना का नेतृत्व टुंडी विधानसभा के पूर्व…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी, धनबाद: झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वी टुंडी में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्वी टुंडी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना का नेतृत्व टुंडी विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी विकास महतो ने किया। उन्होंने राज्य सरकार पर किसानों, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तीखा हमला बोला। विकास महतो ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों से धान ₹3200 प्रति क्विंटल खरीदने का वादा किया था, लेकिन वर्तमान में किसानों को मात्र ₹2400 प्रति क्विंटल की दर मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद व्यवस्था पूरी तरह विफल है, जिसके कारण किसान मजबूरी में अपनी उपज बिचौलियों को कम कीमत पर बेचने को विवश हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में बालू और कोयले का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है और भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों की बंदरबांट की जा रही है।

विकास महतो ने कहा कि यदि सरकार ने किसानों और आम जनता की समस्याओं पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो भाजपा आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, किसान और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed