धनबाद : खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और बैडमिंटन को नई पहचान देने के उद्देश्य से 99G स्पोर्ट्स द्वारा मेमको मोड़ स्थित 99G स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस एकेडमी में “99G नॉक आउट ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026” का भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 24 मई तक आयोजित की जाएगी।
टूर्नामेंट का उद्घाटन बोकारो जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं और खेल संस्कृति को मजबूत बनाते हैं।
प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में आयोजित किया जा रहा है — अंडर-19, ओपन (मेन) और मास्टर्स/वेटेरन्स (40+)। अंडर-19 वर्ग में महिला और पुरुष खिलाड़ी सिंगल्स एवं डबल्स मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं, जबकि ओपन श्रेणी में पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वहीं 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी मास्टर्स/वेटेरन्स डबल्स वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के सीएमडी श्याम पांडेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मंच देना और बैडमिंटन के क्षेत्र में करियर बनाने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन कोर्ट तैयार किया गया है, जहां खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल का अनुभव मिलेगा। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी और अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
इस मौके पर 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के सीईओ राम प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, सम्राट चौधरी सहित कई गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
















