, ,

jharia झरिया में 12 घंटे ब्लैकआउट पर बवाल, बिजली स्टेशन का घेराव कर लोगों ने किया प्रदर्शन

JP Bharat Shareधनबाद : झरिया क्षेत्र में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी और पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने डिगवाडीह बिजली स्टेशन का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी…

JP Bharat Share

धनबाद : झरिया क्षेत्र में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी और पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने डिगवाडीह बिजली स्टेशन का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

झरिया में लगातार कई घंटों तक बिजली नहीं रहने से आम लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। गर्मी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं बिजली बाधित होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया।

आक्रोशित ग्रामीण और स्थानीय निवासी डिगवाडीह बिजली स्टेशन पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द बिजली बहाल करने की मांग की।

मौके पर पहुंचीं विधायक रागिनी सिंह

प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद झरिया विधायक रागिनी सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया।

विधायक ने कहा कि भीषण गर्मी में आम जनता को घंटों बिजली संकट में छोड़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार और जल्द समाधान निकालने की बात कही।

सरकार और अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

विधायक रागिनी सिंह ने झारखंड सरकार और विभागीय अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से बिजली चोरी कराई जा रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

तकनीकी खराबी बताकर विभाग ने दिया आश्वासन

वहीं बिजली विभाग की ओर से तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने की बात कही गई है। विभाग ने जल्द बिजली व्यवस्था सामान्य करने का आश्वासन दिया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed