,

राधेश्याम गोस्वामी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाया जन्मदिन, सेवा और सम्मान का दिया संदेश

JP Bharat Shareधनबाद: सबलपुर सहयोगी नगर स्थित ओल्ड एज होम वृद्धाश्रम में धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने अपना जन्मदिन बुजुर्गों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर धनबाद न्यायालय के कई अधिवक्ता, समाजसेवी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। जन्मदिन समारोह के दौरान राधेश्याम गोस्वामी ने वृद्धाश्रम में रह…

JP Bharat Share

धनबाद: सबलपुर सहयोगी नगर स्थित ओल्ड एज होम वृद्धाश्रम में धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने अपना जन्मदिन बुजुर्गों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर धनबाद न्यायालय के कई अधिवक्ता, समाजसेवी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

जन्मदिन समारोह के दौरान राधेश्याम गोस्वामी ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और कहा कि बुजुर्गों के बीच जन्मदिन मनाने का अनुभव बेहद भावनात्मक और प्रेरणादायक होता है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान आती है, बल्कि उनके जीवन में नई खुशियां भी जुड़ती हैं।

उन्होंने लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के प्रबंधन को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि समाज में ऐसे संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो बुजुर्गों को सम्मान और सहारा प्रदान करते हैं।

इस दौरान भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सेवा और सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बुजुर्गों की सेवा को ईश्वर की सेवा के समान बताते हुए युवाओं से अपने माता-पिता का सम्मान और देखभाल करने की अपील की।

जन्मदिन के अवसर पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से स्वादिष्ट और सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई थी। राधेश्याम गोस्वामी ने स्वयं अपने हाथों से बुजुर्गों को भोजन परोसकर उनका सम्मान किया। इस स्नेह और सेवा भाव से अभिभूत बुजुर्गों ने उन्हें और उपस्थित सभी अतिथियों को अपना आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता बिजेंद्र कुमार सिंह, नचिकेता गोस्वामी, राहुल गोस्वामी, इमरान खान, खालिद, विजय गोराई, संजीत महतो, राजीव गोस्वामी, शिवशंकर गोस्वामी, लक्ष्मी नारायण गोस्वामी, अमित मंडल सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं महिला अधिवक्ताओं में संजू सिंह, अनंता तिवारी, संध्या और प्रीति जायसवाल समेत अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports