,

मुरली पहाड़ पर 1,115 लीटर जब्त शराब का विनष्टीकरण, 12 थानों की शराब की गई नष्ट

JP Bharat Shareभागलपुर | भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र स्थित मुरली पहाड़ पर बुधवार को मध निषेध विभाग द्वारा विभिन्न थानों से जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई मध निषेध विभाग के थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में नियमानुसार संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार पीरपैंती, बाखरपुर, ईशीपुर, एकचारी, शिवनारायणपुर, कहलगांव, अंतिचक, एनटीपीसी…

JP Bharat Share

भागलपुर |

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र स्थित मुरली पहाड़ पर बुधवार को मध निषेध विभाग द्वारा विभिन्न थानों से जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई मध निषेध विभाग के थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में नियमानुसार संपन्न हुई।

जानकारी के अनुसार पीरपैंती, बाखरपुर, ईशीपुर, एकचारी, शिवनारायणपुर, कहलगांव, अंतिचक, एनटीपीसी थाना, सनोखर, बुद्धिचक, सन्हौला तथा आमडंडा थाना क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान के दौरान जब्त की गई शराब को एकत्रित कर मुरली पहाड़ लाया गया था। इसके बाद विभागीय प्रक्रिया के तहत सभी शराब को जमीन में गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया।

विनष्टीकरण के दौरान कुल 808 लीटर देशी शराब और 307 लीटर विदेशी शराब सहित 1,115 लीटर शराब को नष्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब का विनष्टीकरण न्यायालय और विभागीय निर्देशों के अनुरूप किया जाता है, ताकि अवैध शराब के दोबारा उपयोग या दुरुपयोग की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सके।

इस कार्रवाई के लिए दंडाधिकारी के रूप में मनीष कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई थी। हालांकि विनष्टीकरण के समय वे मौके पर उपस्थित नहीं थे, लेकिन मध निषेध विभाग की टीम ने निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई।

मध निषेध थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि राज्य में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports