,

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर में पौधारोपण, न्यायाधीशों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

JP Bharat Shareधनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) धनबाद की ओर से सिविल कोर्ट परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार…

JP Bharat Share

धनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) धनबाद की ओर से सिविल कोर्ट परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने न्यायाधीशों एवं अन्य उपस्थित लोगों के साथ पौधारोपण करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह व्यवहार न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित और विकसित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की टीम, न्यायालय कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान पौधों की सुरक्षा, नियमित सिंचाई और संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports