,

ऑटो की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

JP Bharat Shareभागलपुर: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान 12 वर्षीय अस्मित कुमार के रूप में हुई है, जो टीएनबी…

JP Bharat Share

भागलपुर: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

मृतक की पहचान 12 वर्षीय अस्मित कुमार के रूप में हुई है, जो टीएनबी कॉलेजिएट के समीप रहने वाले राजीव पासवान का पुत्र था। बताया जा रहा है कि अस्मित घर से किसी सामान की खरीदारी के लिए निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित सीएनजी ऑटो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से नाराज परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने रविवार को नया बाजार चौक पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और न्याय दिलाने की मांग की। उनका कहना था कि प्रशासन जब तक ठोस आश्वासन नहीं देगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सड़क जाम के कारण इलाके में यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports