, ,

पाथरडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध लोहा लदे दो पिकअप वैन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

JP Bharat Shareझरिया: धनबाद के पाथरडीह थाना क्षेत्र में अवैध लोहा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वैन जब्त की हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने अवैध लोहा लदे वाहनों को पकड़ा और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार…

JP Bharat Share

झरिया: धनबाद के पाथरडीह थाना क्षेत्र में अवैध लोहा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वैन जब्त की हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने अवैध लोहा लदे वाहनों को पकड़ा और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पाथरडीह पुलिस ने भौरिक खटाल के समीप संचालित एक संदिग्ध गोदाम में देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो पिकअप वैन से भारी मात्रा में लोहा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से गोदाम संचालक राजू खान और शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा भी बरामद किए। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि जब्त वाहनों में से एक में रेलवे से चोरी किया गया लोहा लोड था। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दे दी गई।

पुलिस के अनुसार झरिया, बनियाहिर, पाथरडीह और कांड्रा क्षेत्रों में अवैध लोहा तस्करी का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय है। जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी राजू खान पहले भी ऐसे मामलों में जेल जा चुका है।

(चित्र )

पाथरडीह थाना प्रभारी Aansu Jha ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो लोहा लदे वाहन पकड़े गए हैं। एक वाहन में रेलवे का लोहा मिलने के बाद उसे रेलवे अधिकारियों को सौंप दिया गया है, जबकि दूसरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports