,

शहीद बिरसा मुंडा की 126वीं शहादत दिवस पर सीटू ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, संघर्ष तेज करने का आह्वान

JP Bharat Shareधनबाद: शहीद बिरसा मुंडा की 126वीं शहादत दिवस के अवसर पर सीटू जिला धनबाद के आह्वान पर तेलीपाड़ा रोड स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम जल-जंगल-जमीन, शिक्षा, रोजगार और…

JP Bharat Share

धनबाद: शहीद बिरसा मुंडा की 126वीं शहादत दिवस के अवसर पर सीटू जिला धनबाद के आह्वान पर तेलीपाड़ा रोड स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम जल-जंगल-जमीन, शिक्षा, रोजगार और आर्थिक आजादी के लिए संघर्ष तेज करने के संकल्प के साथ आयोजित किया गया। वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्षों और बलिदान को याद करते हुए उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया।

सभा को संबोधित करते हुए सीटू के जिला अध्यक्ष आनंदमय पाल और महामंत्री राम कृष्णा पासवान ने कहा कि शहीद बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। आज भी उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित आंदोलन की जरूरत है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड की प्राकृतिक संपदाओं पर बड़े कॉरपोरेट घरानों का कब्जा बढ़ रहा है, जबकि राज्य का युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि बेहतर झारखंड के सपने को साकार करने के लिए बिरसा मुंडा के संघर्षों और विचारों को आगे बढ़ाना होगा।

कार्यक्रम में हेमंत मिश्रा, सपन माझी, भारत भूषण, हराधन रजवार, आर.पी. महतो, रवि सिंह, एस.पी. गंगोली सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

सभा की अध्यक्षता लीलामय गोस्वामी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि शहीद बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports