,

बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स का गोल इंस्टीट्यूट में सम्मान, 40 से अधिक मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत

JP Bharat Shareधनबाद: मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रसिद्ध गोल इंस्टीट्यूट में मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।…

JP Bharat Share

धनबाद: मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रसिद्ध गोल इंस्टीट्यूट में मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए गोल इंस्टीट्यूट धनबाद के केंद्र निदेशक संजय आनंद ने छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि धनबाद के विद्यार्थी लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष सीबीएसई की कॉपी जांच को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं और विवाद सामने आए, लेकिन इसके बावजूद छात्रों ने अपने परिश्रम, समर्पण और ईमानदार प्रयासों के बल पर शानदार सफलता हासिल की है। यह उनकी मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है।

कार्यक्रम में संस्थान के एकेडमिक हेड दीपक कुमार एवं भारती सिन्हा ने कहा कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले विशेषज्ञ शिक्षक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराते हैं, जिससे उन्हें सफलता प्राप्त करने में मदद मिलती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा में भी गोल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और बड़ी संख्या में सफलता हासिल करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजन को सफल बनाने में अरुण, सुनील, रानी, पूजा, उमेश, दिलीप सहित संस्थान के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports