,

राज्यसभा चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, राजद ने भाजपा पर साधा निशाना

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने धनबाद में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। धनबाद के आठ लेन स्थित एक होटल के…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने धनबाद में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति पर सवाल उठाए हैं।

धनबाद के आठ लेन स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कैलाश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में अधिकृत उम्मीदवार उतारने का दावा कर राज्य की जनता को भ्रमित किया और बाद में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी का समर्थन कर अपनी वास्तविक राजनीतिक रणनीति उजागर कर दी।

उन्होंने कहा कि राजद लगातार यह कहता रहा है कि भाजपा के पास राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए आवश्यक संख्या बल नहीं है। एक राज्यसभा सीट के लिए 28 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होती है, जबकि भाजपा इस आंकड़े से काफी पीछे है। ऐसे में भाजपा का चुनावी दावा शुरू से ही वास्तविकता से परे था।

कैलाश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए धनबल और हॉर्स ट्रेडिंग की राजनीति कर रही है। उनका कहना था कि भाजपा को पहले से मालूम था कि उसके पास पर्याप्त विधायक नहीं हैं, इसके बावजूद निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देकर चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

राजद प्रवक्ता ने दावा किया कि भाजपा की इस रणनीति को राज्य की जनता अच्छी तरह समझ रही है और चुनाव परिणामों में इसका असर भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए राजनीतिक दलों को पारदर्शिता और नैतिकता के साथ चुनावी प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए।

राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। विभिन्न दल अपने-अपने पक्ष को मजबूत करने में जुटे हैं, जबकि चुनावी गणित को लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं जारी हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports